पुलिस विभाग में हुआ था तबादला लेकिन आरक्षक एवं प्रधान आरक्षक आज भी जमे है आदेश को दिखा रहें हैं ठेंगा?
जिला प्रशासन ने जिस तरह ढाई साल से एक ही हल्का में जमे पटवारियों की अदला-बदली की है, ठीक उसी तरह पुलिस प्रशासन ने भी सर्जरी की। इसमें लेकर
आरक्षक एवं प्रधान आरक्षक
का ट्रांसफर किया गया है। माना जा रहा है कि जुआ-सट्टा, अवैध शराब, हुक्का बार के साथ ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं लगा पा रहे पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों का तबादला आदेश जारी हो चुका है, लेकिन इस बार पुलिस अधीक्षक ने थोक में प्रधानआरक्षक और आरक्षकों का तबादला किया है। थोक में हुए तबादले के बाद पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।लेकिन तबादला आदेश जारी होने के बाद भी आरक्षक एवं प्रधान आरक्षक अपने पुराने स्थान पर यथावत जमे हुवे है कुछ लोगों का कार्यकाल दो साल 3 साल से ऊपर हो चूका! इन्हे थाने से आज तक रवानगी नहीं दी गई है जोकि शासन के आदेश का पूरी तरह से उलंघन है,ये एक पुलिस विभाग के लिए बड़ा सवाल बनता जा रहा है,
गौरतलब है की पुलिस अधीक्षक के आदेश के बावजूद भी आज दिनांक तक रवानगी क्यों नहीं दी जा रही है।इन सब बातों से पुलिस महकमा सन्देश के घेरे में आना लाजमी है।

