रायपुर,विधायक अनिता योगेन्द्र शर्मा ने मितानिन दिवस पर मितानिनों का सम्मान किया,
रायपुर । धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने मितानिन दिवस के अवसर पर मितानिनों को सम्मानित किया।
आज धरसीवां मंगल भवन में आयोजित मितानिन सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि अनिता योगेंद्र शर्मा ने मितानिन बहनों का श्रीफल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मितानिनों का कार्य स्वास्थ्य सुविधा दिलाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता हैं। उनके द्वारा बच्चों को टीका लगने से लेकर, गर्भवती महिलाओं की देखरेख करना, अस्पताल ले जाना, जच्चा-बच्चा को स्वस्थ रखने के लिए पोषण आहार संबंधी जानकारी देने का काम जिम्मेदारी से करती हैं और विशेषकर कोरोना काल के समय मितानिन बहनों का योगदान बहुत सराहनीय रहा है जब लोग एक दूसरे से बचते थे उस समय मितानिन बहने लगातार अपनी सेवाएं दे रही थी और लगातार सराहनीय कार्य कर रही हैं।
आज इस सम्मान समारोह में मुख्य रूप से धारसीवा जनपद अध्यक्ष उत्तरा कमल भारती जनपद सदस्य हेमप्रभा, जनपद पंचायत सीईओ वीरेंद्र जयसवाल,सरपंच रैता विद्याभूषण, प्रकाश साहू, नरेंद्र वैद्य, रोशन पुरी गोस्वामी, साहिल खान सहित भारी संख्या में मितानिन बहने उपस्थित रहे।

