विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत पहुंचे लूतरा शरीफ, दरगाह में चढ़ाई चादर, मांगी प्रदेशवासियों के लिए अमन चैन की दुआ

छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश के खुशहाली – अमन चैन की दुवा की । उन्होंने हजरत बाबा सैयद इंसान अली शाह के सोमवार 22 से 26 नवम्बर तक आयोजित पांच दिवसीय 63 वां सालाना उर्स के मौक़े पर प्रदेशवासियों को शुभकामनायें दी। दरगाह पहुँचने पर खादिमों के साथ प्रशासन की ओर से राजस्व निरीक्षक प्रदीप शुक्ला व पटवारी भुवनेश्वर पटेल ने स्वागत किया और दस्तारबंदी की । डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि हजरत बाबा सैय्यद इंसान अली शाह की प्रसिद्ध दरगाह पूरे छत्तीसगढ़ में धार्मिक सौहार्द्र, श्रध्दा और आस्था का पावन स्थल तथा प्रमुख केंद्र माना जाता है। उहोने कहा कि लुतरा वाले बाबा के दरगाह से कोई भी खाली हाथ नहीं जाता , ऐसी मान्यता है कि बाबा के मजार में मत्था टेकने वालो की मन्नत अवश्य पूरी होती है। सभी धर्मो समुदाय के अनुयायी यहाँ आकर अपनी मन्नतों के लिए चादर पेश करते हैं। यही कारण है कि लुतरा शरीफ पूरे प्रदेश में आस्था के केंद्र के रूप में प्रसिद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *