रायपुर,मोदी सरकार द्वारा किसान बिल वापस लिए जाने पर छत्तीसगढ़ किसानों ने राजधानी में मोटरसाइकिल रैली निकाल कर खुशी जाहिर की।

रायपुर,मोदी सरकार द्वारा किसान बिल वापस लिए जाने पर छत्तीसगढ़ किसानों ने राजधानी में मोटरसाइकिल रैली निकाल कर खुशी जाहिर की।

रायपुर,दिल्ली में चल रहे चल रहे किसान आंदोलन को 1 साल 26 नवंबर को पूरा होने वाला था उसी से पहले भारत सरकार द्वारा गुरु नानक देव के गुरुपर्व के दिन भारत सरकार द्वारा कृषि कानून को रद्द करने पर छत्तीसगढ़ के किसानो द्वारा खुशी जाहिर करने के लिए टाटीबंध गुरुद्वारा से तेलीबांधा बाबा बुढ़ा सिंह गुरुद्वारा तक एक मोटरसाइकिल रैली निकाली गई और जय जवान जय किसान के नारे लगाएं रविवार का दिन रायपुर राजधानी में जय जवान जय किसान के नारों से गूंज रहा था छत्तीसगढ़ के किसान अपनी खुशी को बांटते हुए राजधानी वासियों को बधाइयां दे रहे थे और कहीं ना कहीं किसानों के चेहरे गम भी साफ दिख रहा था जो 700 से अधिक किसानों का बलिदान जीत को पूरा कर पाया अगर यही भारत सरकार कानून रद्द करते हुए जल्दबाजी दिखाती तो शायद वह शहीद हुए किसान आज हमारे बीच में होते और किसानों द्वारा बताया जा रहा है कि यह जीत अभी पूरी नहीं है जब तक बाकी मांगे पूरी नहीं होती तब तक हमारी जीत 100 परसेंट में नहीं बदलेगी यह 50/50 जीत है और उस 50-50 जीत की खुशियां किसानों ने मोटरसाइकिल रैली के आयोजन करके पूरी की
इस संदर्भ में बीकेयू सचिव छत्तीसगढ़ हरप्रीत सिंह रंधावा ने बताया कि आप सबसे के माध्यम से भारत सरकार से निवेदन करता हूं कि उन शहीद हुए किसानों को शहीद का दर्जा दे और उनके घर के एक सदस्य को नौकरी और एक करोड़ का मुआवजा दे जिसके लिये हम मोदी सरकार का तहे दिल से धन्यवाद करेंगे अन्यथा हम लोग मोदी सरकार का डर ही मानेंगे जो चुनाव से पहले उन्होंने यह कानून रद्द किए हैं जो कि पूर्व में देखे तो हर जगह मोदी सरकार को चुनाव में हार मिल रही थी और कहीं कहीं ना कहीं मोदी सरकार को अपनी सरकार के हारने का भी डर था इसलिए उन्होंने जल्दबाजी कर के एक कमरे में बैठकर कानून रद्द किए हैं अगर वह किसानों के साथ किसान जत्थे बंदियों को बुलाकर के मीटिंग में यह कानून रद्द करते तो एक कदम भारत सरकार आगे बढ़ाते तो दो कदम हमारे किसान आगे बढ़ाते तो आंदोलन समाप्त हो सकता था ….
इस मोटरसाइकिल रैली के आयोजन में मुख्य रूप से मोंटी खैरा,पलविंदर सिंह पन्नू ,लवप्रीत सिंह ,हैप्पी सिंह सनी सिंह होरा, गोरा जी ,जसविंदर सिंह काका अवनीत सिंह जसप्रीत सिंह जस्सा ,देवेंद्र सिंह, इंदरजीत सिंह, और राजधानी के अनेकों युवाओं ने मोटरसाइकिल रैली में हिस्सा ले करके इस रैली को सफल बनाने में अपना पूरा योगदान दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *