धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने 30 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण

धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण

धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने 30 लाख के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण

रायपुर । धरसीवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा आज ग्राम पंचायत सिलतरा में शासकीय विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्कमंड का भूमिपूजन और सी सी रोड और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कुल 30 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण विधिवत पूजा पाठ कर किया।

विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा क्षेत्र की जनता के मूलभूत सुविधाओं को देखते हुए ग्रामीण जनों की मांग को पूरा करते हुए आज विधायक निधी और सी एस आर फंड के द्वारा भूमिपूजन किया और कहा कि राज्य सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए विभिन्न योजनाएं शुरू की गई है। इन विभिन्न योजनाओं से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो रहा है। बुनियादी सुविधाओं के साथ ही तेजी से आर्थिक विकास सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में ठोस कार्य हो रहा है। आज कार्यक्रम के समस्त ग्राम वासियों ने स्वागत किया और विधायक का आभार जताया ।
आज इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ग्राम पंचायत सरपंच रामकुमार वर्मा , उपसरपंच संजू साहू , एस के लजेवार, रोशन पूरी गोस्वामी,ओमप्रकाश शर्मा ,संजू साहू, लेखू वर्मा,दीपक वर्मा,लोकेश्वरी वर्मा सहित पंचगण एवं समस्त ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *