रायपुर,धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने किया कोटवार भवन का भूमिपूजन,

रायपुर,धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने किया कोटवार भवन का भूमिपूजन,

रायपुर । धरसीवां विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने किया धरसीवा में कोटवार भवन का भूमि पूजन
आज इस अवसर पर विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा छत्तीसगढ़ कोटवार एशोसिएशन की मांग को पूरा करते धरसीवां में आज 3 लाख रुपए के लागत से निर्मित कोटवार भवन का भूमिपूजन किया यह कोटवार बहुत मेहनतकश होते है। शासन-प्रशासन का काम मुस्तैदी से करते है जो हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण व्यक्ति होते है।
कोटवार हमेशा अपने कार्यों को बहुत ही अच्छे तरीके से पूर्ण करते हैं इनका कार्य और इनकी कार्य योजना हम सबके लिए बहुत ही जरूरी होती है आज यह प्रशासन और आम जनता के बीच यह सेतु के रूप में काम करते हैं।
आज इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद सदस्य नीतू साहू , जनपद सदस्य उषा जांगड़े , जनपद सदस्य इंदर साहू, सरपंच सुल्ताना वहीदा, साहिल खान सहित अन्य वरिष्ठ नागरिक एवं पंच सहित भारी संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *