गोपाष्टमी के अवसर पर कनबेरी गौशाला मे आयोजित विभिन्ना कार्यक्रम
कोरबा ।(नमन छत्तीसगढ़) श्री अग्रेसन गौशाला कनबेरी मे गोपाष्टमी के पावन अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होगे ।
श्री अग्रसेन गौशाला कनबेरी के अध्यक्ष नरेश भोपालपुरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष गोपाष्टमी 12 नवम्बर को मनाया जायेगा इस अवसर पर हवन पूजन सुबह 9 बजे गौमाता का श्रृंगार एवं पूजन सुबह 10:30बजे , माता माधवी देवी गौशाला का लोकार्पण व मंचीय कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे आयोजित होगा इस अवसर पर अतिथि के रूप चरण दास महंत (अध्यक्ष विधान सभा छत्तीसगढ़ ) जयसिंह अग्रवाल (राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री ) श्रीमती ज्योत्सना महंत (सांसद लोकसभा क्षेत्र कोरबा ) राम सुंदर दास महंत (अध्यक्ष गौसेवा आयोग छत्तीसगढ़,राज्यमंत्री दर्जा ) पुरूषोत्तम कंवर ( विघायक कटघोरा, राज्यमंत्री दर्ज ) राजकिशोर प्रसाद (महापौर कोरबा ) होगे इस अवसर पर श्री अग्रेसन गौशाला कनबेरी के सचिव मोहन लाल अग्रवाल ने सभी अग्रजन से अपील करते हुए कहा कि गौशाला मे इस कार्यक्रम अधिक स अधिक संख्या मे पहुचकर कार्यक्रम को सफल बनाये तथा गौमाता का पूजन करे ।
कोरबा ।(नमन छत्तीसगढ़) श्री अग्रेसन गौशाला कनबेरी मे गोपाष्टमी के पावन अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होगे

