गौरी गौरा विसर्जन शोभायात्रा में शामिल हुये विधायक पुत्र कंवलदीप जुनेजा वार्ड पार्षद भी रही मौजूद..


गौरी गौरा विसर्जन शोभायात्रा में शामिल हुये विधायक पुत्र कंवलदीप जुनेजा वार्ड पार्षद भी रही मौजूद..
रायपुर-गोवर्धन पूजा के अवसर पर त्रिमूर्ति नगर से निकली भगवान शिव पार्वती के विवाह गौरी गौरा विसर्जन यात्रा पर रायपुर उत्तर के विधायक श्री कुलदीप जुनेजा के सुपुत्र कंवलदीप जुनेजा ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।उक्त अवसर पर वार्ड पार्षद एवं एमआईसी भारसाधक सदस्य श्रीमती अंजनी राधेश्याम विभार ने शोभायात्रा की आरती उतारी व स्वागत किया।प्रमुख रूप से पूर्व पार्षद राधेश्याम विभार, गोपाल सोनी, अनुसूचित जाति विभाग के शहर अध्यक्ष संजय सोनी, माधव छुरा, समिति के संरक्षक वासु छुरा, ईश्वर यादव ,कविराज सोनी,जीतू सागर, महेंद्र बाघ,अजय महानन्द सहित भारी संख्या में मोहल्ले के महिला एवं गणमान्य नागरिक गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *