रायपुर। देवा नायक पूर्व जनपद उपाध्यक्ष ने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के जीवन में सुख,समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।
देवा नायक ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि धनतेरस के दिन धन,समृद्धि और ऐश्वर्य के देवता कुबेर के साथ भगवान धनवंतरी की पूजा की जाती है। इस दिन से पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व की शुरुआत हो जाती है। उन्होंने कहा है कि खुशी देने और बांटने से बढ़ती है,इसलिए दीवाली में कुम्हारों जैसे हुनरमंदों और छोटे व्यवसाय करने वालों से दीये, सजावट की वस्तुएं और अन्य सामानों की खरीद कर उनकी दीवाली भी खुशहाल बनाएं।
देवा नायक पूर्व जनपद उपाध्यक्ष ने प्रदेशवासियों को धनतेरस की दी शुभकामनाएं

