हाउसिंग बोर्ड की भूमि पर अवैध दुकान निर्माण कर कब्जाधारी संचालित कर रहे व्यापार,तत्काल कार्यवाही ना होने पर रहवासियों द्वारा किया जाएगा उग्र प्रदर्शन
रायपुर,31 अक्टूबर 2021। आकाश नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सर्वश्री विनीत सिंह, चंदन चौधरी, अजय सिंह, अखिलेश परिहार, आलोक पुरोहित, अजय जैन, श्रद्धा परिहार, रेखा चौधरी, चेतन वर्मा, श्याम आडवाणी,सुनील शर्मा ने बताया कि उक्त कॉलोनी में 10 ब्लॉक में 152 फ्लैट है जहां पर लगभग 500 नागरिक निवासरत है।
गृह निर्माण मंडल द्वारा पार्किंग, गार्डेन एवं सेप्टिक टैंक के लिए छोड़ी गई भूमि पर 8 न.ब्लॉक के पास अवैध रूप से दुकान का निर्माण किया जा रहा है जिसकी सूचना हाउसिंग बोर्ड को दी गयी परंतु आज दिनांक तक कार्यवाही शून्य है एवं हाउसिंग बोर्ड द्वारा केवल नोटिस चस्पा कर अपने कर्तव्य की इतिश्री कर ली गयी।
आज उक्त जगह पर नानक किराना स्टोर का संचालन किया जा रहा है जिसमें सोसाइटी के कुछ पदाधिकारी संलग्न है, हाउसिंग बोर्ड द्वारा कार्यवाही ना करना इस बात को दर्शाता है कि कही न कही विभाग के अधिकारियों का संरक्षण इन कब्जाधारियों को प्राप्त है। रहवासियों ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल को चेतावनी दी है कि 3 दिन के भीतर कार्यवाही ना होने पर उक्त सोसाइटी के रहवासियों द्वारा सड़क पर उतरकर लड़ाई लड़ी जाएगी जिसकी ज़िम्मेदारी विभाग की होगी।

