जनता की सुविधा के लिए विधायक जुनेजा ने किया देवेंद्र नगर में डामरीकरण सड़क कार्य का भूमिपूजन नारियल फोड़कर किया शुभारंभ..

जनता की सुविधा के लिए विधायक जुनेजा ने किया देवेंद्र नगर में डामरीकरण सड़क कार्य का भूमिपूजन नारियल फोड़कर किया शुभारंभ..
रायपुर-देवेंद्र नगर के सेक्टर-5 में 1करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से जनता को सुगम मार्ग उपलब्ध कराने डामरीकरण सड़क कार्य का रायपुर उत्तर विधायक श्री कुलदीप जुनेजा जी ने नारियल फोड़ कर शुभारंभ किया।श्री जुनेजा इस अवसर पर कहाँ इस कार्य के होने से देवेंद्र नगर के रहवासियों को आवागमन में सुगम यातायात व्यवस्था बनी रहेगी जिससे लोग आसानी से अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।ज्ञात हो कि विगत दिनों से इस मार्ग के लिए नगरवासियों ने विधायक जी से मांग किया था जिसे श्री जुनेजा ने स्वीकृति प्रदान करते हुये भूमिपूजन किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से देवेंद्र नगर रेसिडेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज राठी, संजय सोनी,अरुण रायपक्वार,चिंतामणि, राजू तापड़िया, जयकिशन मोहता,रजनीश चोपड़ा, दिनेश अग्रवाल, शुभकरण सोमानी सहित अन्य नागरिकगण उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *