नवपदस्थ नायब तहसीलदार से भूविस्थापितों ने गुलदस्ता भेंट कर की सौजन्य मुलाकात
बंटाकन व सीमांकन की समस्या से जूझ रहे ग्रामीण
पोड़ी उपरोड़ा/कोरबा:-
विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा के विभिन्न ग्रामों में राजस्व संबंधित समस्या बनी हुई है नामांतरण बंटाकन सीमांकन सहित अन्य समस्याओं का निराकरण नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं जिसे लेकर भूविस्थापितों ने नवपदस्थ तहसीलदार डॉ.रविशंकर राठौर जी को समस्याओं से अवगत कराकर सौजन्य मुलाकात कर गुलदस्ता भेंट किया गया ।
पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के नायब तहसीलदार डॉ. रवि शंकर राठौर की पदस्थापना गत दिनों की गई है जिनसे ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति के कोरबा अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर गेवरा सह-सचिव व मीडिया प्रभारी ललित महिलांगे समाज सेवी नरेंद्र साहू शिवा जायसवाल योगेंद्र यादव महेंद्र सिंह भूपेंद्र सिंह समुंद्र कुंवर सियाराम शिवप्रसाद भुजबल रामकुमार केंवट व ब्लॉक के ही किसान साथियों ने मुलाकात की ।
समस्याओं से अवगत कराते हुए उन्होंने जल्द इसके समाधान के पहल करने का आग्रह किया ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति द्वारा गांव में ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जा रही है इन समस्याओं को सूचीबद्ध कर संबंधित क्षेत्रों के ग्रामीणों के साथ आंदोलन की रणनीति भी बनाई जा रही है इसी कड़ी में नवपदस्थ नायब तहसीलदार को समस्याओं से अवगत कराया गया है ।
ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति
कोरबा छत्तीसगढ

