आबकारी विभाग के कर्मचारी से विधायक समर्थकों ने की मारपीट, आँख के पास आई गहरी चोट

महासमुंद। आबकारी विभाग के कर्मचारी से कांग्रेस विधायक समर्थकों ​की ओर से मारपीट करने का मामला प्रकाश मे आया है। वहीं विधायक का कहना है कि उसका इस घटनाक्रम से कोई वास्ता नहीं है। घटना के बाद मुझे इस इस घटनाकर्म की जानकारी हुई मिली जानकारी के अनुसार संसदीय सचिव और महासमुंद विधायक के समर्थकों ने आबकारी दफ्तर में घुसकर अधिकारियों के सामने कम्प्यूटकर आपरेटर की जमकर धुनाई कर दी। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आँख के पास आई गहरी चोट मारपीट मामले में पुलिस ने दो आरोपियों की गिरफ्तारी की है। पीड़ित लीला राम साहू की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दीपक ठाकुर और बबलू हरपाल को हिरासत में लिया है। दोनों आरोपी महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर के समर्थक वा नजदीकी बताए जा रहे हैं। पीड़ित ने अपनी शिकायत में विधायक पर भी मारपीट का आरोप लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *