ब्रेकिंग : इस हफ़्ते छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया CM, टीएस बनेंगे CM, सोमवार को मुँह मीठा कराकर दिल्ली में AICC करेगी घोषणा

जानकारी के मुताबिक राज्य के स्वास्थ्य टीएस सिंहदेव इस हफ्ते अब छत्तीसगढ़ के नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वहीं उनके साथ ही कई नये मंत्री भी पद व गोपनीयता की शपथ लेने वाले हैं।

अयान न्यूज़ को मिली विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री विवाद मामले को लेकर के आलाकमान लगातार चर्चा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ ही संगठन से कर रहा था, लेकिन जैसा कि हम लगातार बता रहे हैं कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पद छोड़ने के पक्ष में नहीं थे, जिसके बाद सिंहदेव की नाराजगी जिसके बाद अब टीएस सिंहदेव की नाराजगी को खत्म करने के लिए हाईकमान ने निर्णय ले लिया है कि अब मुख्यमंत्री पद के विवाद को यहीं पर पटाक्षेप कर दिया जाए। जिसके बाद अब छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री के रूप में फिलहाल स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा संभाल रहे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री होंगे।

सोमवार को AICC में मुँह मीठा कराया जायेगा
जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर में हुई शिशुओं की मौत मामले में अंबिकापुर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव सोमवार की सुबह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वहीं दिल्ली के एआईसीसी मुख्यालय में संगठन से जुड़े राष्ट्रीय पदाधिकारी स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को नए मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी देते हुए मिठाइयां खिलाकर खिलाते नजर आएंगे। ऐसे में औपचारिक रूप से इस हफ्ते पद और गोपनीयता की शपथ मुख्यमंत्री के रूप में टीएस सिंहदेव लेते नज़र आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *