दशहरा मैदान की तैयारी को लेकर महापौर, कलेक्टर, एसपी एवं आयुक्त के साथ पहुंचे विधायक जुनेजा-सीएम को देंगे न्यौता
रायपुर:- डब्ल्यु.आर.एस. कॉलोनी में आयोजित सार्वजनिक दशहरा उत्सव समिति के द्वारा दशहरा रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसकी तैयारी जोरो पर है। इसकी जायजा लेने रायपुर उत्तर एवं हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा जी रायपुर महापौर एजाज ढेबर, कलेक्टर, आयुक्त एवं प्रशासनिक अमले के साथ दशहरा मैदान पहुंचे जहा पर उन्होंने बन रहे रावण का की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान श्री जुनेजा ने सामान्य रूप से इस पर्व को मानने के साथ ही कोरोना नियम मापदंडों का पालन करने कमेटी को निर्देशित किया। उक्त जानकारी देते हुए श्री जुनेजा ने कलेक्टर, एस.पी. एवं आयुक्त को प्रशासनिक सहयोग में रेल प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सहयोग करने का आग्रह करते हुए इस वर्ष रावण दहन करने प्रदेश के मुखिया श्री भूपेश बघेल जी को समिति के प्रतिनिधि मण्डल के साथ न्यौता देकर आमंत्रित करने की बात भी कही। श्री जुनेजा एवं महापौर एजाज ढेबर ने उक्त स्थल पर आज रावण दहन के लिए बनाई का रही पुतलों का पूजन किया।
इस दौरान कार्यक्रम कलेक्टर, एसपी. एवं निगम आयुक्त को सुरक्षा संबंधी विषयों पर चर्चा भी की गई। कलाकार श्री लुंबाजी ने तैयारी के संबंध में जानकारी दिया।
प्रमुख रूप से इस अवसर पर आयोजन समिति के सचिव श्री राधेश्याम विभार, एमआईसी सदस्य पार्षद नागभूषण राव,पार्षद एवं संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री आकाश तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजय पाठक, कंवलजीत जुनेजा, एल्डरमैन सुनील भुवाल, सत्तू सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अरुण जघेंल, संजय सोनी, श्रीनिवास राव, कल्याण सिंह पसरीचा,जयाराम,शरण ठाकुर, राकेश वाकड़े,कमल गृतलहरे,माधव छुरा, श्याम सिक्का,सागर तांडी,सूरज पटनायक, सहित स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ कलाकार मौजूद रहे।
दशहरा मैदान की तैयारी को लेकर महापौर, कलेक्टर, एसपी एवं आयुक्त के साथ पहुंचे विधायक जुनेजा-सीएम को देंगे न्यौता

