विधायक विकास उपाध्याय एवं उनकी टीम द्वारा पश्चिम विधानसभा में नुआखाई मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह किया गया

विधायक विकास उपाध्याय एवं उनकी टीम द्वारा पश्चिम विधानसभा में नुआखाई मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह किया गया

विधायक विकास उपाध्याय के बाहर होने से कार्यक्रम में श्रीमती संजना उपाध्याय जी हुए उपास्थित

100 से अधिक कोरोना योद्धाओं का किया गया सम्मान एवं इसके साथ ही बड़ी संख्या में बहुत से लोगो ने किया काँग्रेस प्रवेश

विधायक विकास उपाध्याय ने ऑडियो मेसेज कर जनता और कार्यकर्ताओं का किये अभिवादन-डॉ.विकास पाठक

रायपुर/10 अक्टूम्बर 2021 आज रामकृष्ण परमहंस वार्ड के सामुदायिक भवन में विधायक विकास उपाध्याय एवं टीम विकास उपाध्याय द्वारा पश्चिम विधानसभा का नुआखाई मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।संसदीय सचिव एवं विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि काँग्रेस का प्रत्यक कार्यकर्ता काँग्रेस की शान है काँग्रेस की रीढ़ की हड्डी है।आज पश्चिम विधानसभा के नुआखाई मिलन एवं कार्यकर्ताओ का सम्मान समारोह किया गया एवं इसके साथ ही 100 से अधिक कोरोना योद्धाओं का सम्मान भी किया गया। अफसोस है कि जरूरी काम होने की वजह से अचानक मुझे बाहर जाना पड़ा ।विकास उपाध्याय के बाहर होने पर उनके प्रतिनिधि के तौर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती संजना उपाध्याय जी उपस्थित हुए।श्रीमती संजना उपाध्याय ने कहा कि आप सबके बीच उपस्थित होकर बहुत अच्छा लग रहा है और उन्होंने नुआखाई की बधाई दिए और उसके साथ ही कोरोना योद्धाओं का सम्मान कर नीलू बाघ एवं उसकी टीम ओर पिंकी नायक ओर टीम के साथ बहुत बड़ी संख्या में महिलाओं ने काँग्रेस प्रवेश किया।शहर जिला काँग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता एवं पश्चिम विधानसभा के प्रवक्ता डॉ.विकास पाठक ने बताया कि विधायक विकास उपाध्याय कार्यकर्ता एवं जनता को परिवार मानते है आज वो बाहर है फिर भी उन्होंने वहा से हम सबके लिए संदेश भेजे सभी कार्यकर्ताओं का उद्बोधन किया।आज के इस कार्यक्रम में 100 से अधिक कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया गया कार्यक्रम के मुख्य संयोजक प्रमोद (टार्जन)कुम्हार,टीम विकास उपाध्याय द्वारा मिलन एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह आयोजित हुआ।आज के इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में मुख्यरूप से टाटीबंध ब्लॉक अध्यक्ष अशोक ठाकुर,प्रमोद(टार्जन) कुम्हार,देवेंद्र साहू,हसरत खान,बुधराम सोना,मनोज ढहाटे,हरमेश मानिकपुरी,मीत गोपाल,अविनाश,कुलदीप साहू,दुर्गा नगपुरे,काजल नाग,केशरी बघेल,उलासो तांडी,बेबी साहनी एवं समस्त कार्यकर्ताओ के साथ आम जनता भी उपस्थित हुए।

भवदीय,
डॉ.विकास पाठक
प्रवक्ता पश्चिम विधानसभा
मो.9300291891

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *