भाजपा नेताओं को मानव अधिकारों व अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बारे में बोलने का कोई नैतिक अधिकार नही है : विकास तिवारी

भाजपा की पूर्ववर्ती दमन( रमन) सरकार के कार्यकाल में समाज के सभी वर्गों यथा अनुसूचित जन जाति, समाज सेवी संस्थाओं, मीडिया कर्मियों, प्रबुद्ध व्यक्तियों तथा ग़रीबों के विरुद्ध सैकड़ों झूठे प्रकरण बनाकर उन्हें प्रताड़ित किया गया था। यहाँ तक कि माननीय भूपेश बघेल जी एवं उनके परिवार के सदस्यों को भी नहीं बख़्शा गया। उन्हें भयभीत करने के सभी कुत्सित प्रयासों में असफ़ल रहने के बाद उन्हें फ़र्ज़ी सी डी कांड में चार्ज शीट कर दिया गया। भाजपा के नेताओं को मानव अधिकारों अथवा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के बारे में बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है-विकास तिवारी,प्रवक्ता छ ग कांग्रेस कमेटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *