रायपुर। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में किसानों को कुचलने की घटना और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिए जाने के विरोध में छत्तीसगढ़ में पूरे प्रदेश के जिला मुख्यालयों में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसियो ने जिलाधीश कार्यालय का घेराव किया। राजधानी रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में जिला और प्रदेश के गिरीश दुबे शहर जिला अध्यक्ष रायपुर शेख इमरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रदेश महासचिव व्यापार प्रकोष्ठ वा
पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने कलेक्ट्रेट के सामने बाबा अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष एकत्र होकर प्रदर्शन किया। यहां कलेक्ट्रेट का घेराव किया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला जलाया। उधर कोरबा में काँग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट के पास जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान बेरिकेट लगाकर इन्हे रोकने की कोशिश की गई मगर यहाँ मौजूद युवा कांग्रेसियों ने बेरिकेट तोड़ दिया और आगे बढ़ने की कोशिश की। तब यहां मौजूद पुलिस के जवानों ने समझाइश देते हुए इन्हे रोक दिया।


