छत्तीसगढ़ समाजवादी पार्टी ने लखीमपुर में हुए किसानों की हत्या एवं अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को लेकर,समाजवादी पार्टी ने राष्ट्पति के नाम ज्ञापन दुर्ग कलेक्टर को सौपा,

छत्तीसगढ़ समाजवादी पार्टी ने लखीमपुर में हुए किसानों की हत्या एवं अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को लेकर,समाजवादी पार्टी ने राष्ट्पति के नाम ज्ञापन दुर्ग कलेक्टर को सौपा,

ज्ञापन
प्रति,
महामहिम माननीय राष्ट्रपति महोदय
भारत सरकार नई दिल्ली
द्वारा:-. माननीय कलेक्टर महोदय
जिला कार्यालय दुर्ग
छत्तीसगढ़
विषय:-लखीमपुर में हुए किसानों के हत्या एवं मां० अखिलेश यादव जी को गिरफ्तार किए जाने पर योगी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पूरे प्रदेश के किया गया।लखीमपुर खीरी की निंदनीय घटना के संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार की नाकामी को देखते हुए राष्ट्रपति शासन की मांग हेतु
महोदय जी,
विनम्र निवेदन है कि समाजवादी पार्टी छत्तीसगढ़ उत्तर प्रदेश शासन की नाकामी विफलता को देखते हुए आपसे मांग करती है कि प्रदेश में किसानों के ऊपर जिस प्रकार की घटना घटित हुई है उससे यह स्पष्ट होता है कि प्रदेश सरकार ना ही किसानों की सुरक्षा ना ही महिलाओं की सुरक्षा दे पाने में विफल साबित हो रही है ऐसी परिस्थिति में उत्तर प्रदेश सरकार को तत्काल बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाने की कृपा की जावे जिससे कि बिना पक्षपात पूर्ण रूप से प्रदेश की *जनता को, किसानों को, महिलाओं को न्याय मिल सके और जनजीवन सामान्य रूप से चल सके
अतः आपसे समाजवादी पार्टी छत्तीसगढ़ लखीमपुर खीरी में हुई निंदनीय घटना को अंजाम देने वाले दोषियों पर जनहित में कार्यवाही हो मृतक किसान परिवार को न्याय मिल सके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *