लखीमपुर खीरी में किसानों की मौत की घटना के विरोध में पंकज शर्मा के नेतृत्व में रायपुर ग्रामीण विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
रायपुर। लखीमपुर-खीरी में आंदोलन कर रहे किसानों को भाजपा नेता के पुत्र की गाड़ी रौंदते हुए निकल गई थी. इस घटना पर कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों ने कड़ा विरोध जताया है। देशभर में कांग्रेस घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रही है। रायपुर के नगर घड़ी चौक पर जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज शर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों रायपुर ग्रामीण विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
लोकतंत्र की हत्या कर रही है मोदी सरकार-पंकज शर्मा
जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा कि ‘उत्तर प्रदेश में किसानों के साथ जो घटना हुई है, वह अक्षम्य है। लोकतांत्रिक ढंग से सरकार की गलत नीतियों का विरोध कर रहे किसानों को गाड़ी से रौंद कर मोदी सरकार ने लोकतंत्र की हत्या की है। देश में विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। कांग्रेस हर परिस्थिति में मोदी सरकार की तानाशाही व गलत नीतियों का विरोध करेगी।
इस दौरान द्वारका साहू सहदेव व्यवहार माधव साहू पप्पू बंदे हीरेन देवांगन आकाशदीप शर्मा जीतू भारती सजमन बाघ रशीद भाई जितेंद्र आजाद मोहित घृतलहरे गजेंद्र साहू अनिल रूपचंदानी हेमंत पटेल रामेश्वर साहू सन्मुख जांगड़े पुरुषोत्तम साहू देव दीवान कुर्रे अशरफ हुसैन आशुतोष मिश्रा नवाज फहीम आस मोहम्मद सोनू सुफियान सुमित सरकार मुकेश सोना भरत छुरा मोनू यादव अजय बाग नामदास विकास बंदे एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

