नियुक्तियां रदद्…कांग्रेस के सभी संगठन, प्रकोष्ठ व विभाग…PCC अध्यक्ष मोहन मरकाम का कड़ा निर्देश… जिला-शहर अध्यक्षों की अनुमति अनिवार्य…

छग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री संगठन चन्द्रशेखर शुक्ला ने सभी मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ-विभाग के प्रदेश अध्यक्षों को पत्र लिख कर कहा है कि

संगठन के अंतर्गत समस्त मोर्चा संगठन / प्रकोष्ठ विभाग में नवीन नियुक्तियों के दौरान जिला / शहर कांग्रेस कमेटी की सहमति एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुमति के बाद ही कि जानी है।
शुक्ला ने जारी पत्र में बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने निर्देशित किया है कि, मोर्चा संगठन / प्रकोष्ठ विभाग में किसी भी पद पर नियुक्ति के पूर्व संबंधित जिला / शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की सहमति एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुमति से किया जाना अनिवार्य है।

सभी संगठन में जिला / शहर कांग्रेस कमेटी के बिना सहमति एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुमति के बगैर किया गया है, सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से अमान्य मानी जाएगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *