महासमुंद:-अरंड गांव के बीच बस्ती में घुसा हाथियों का दल…

महासमुंद। हाथी की दहशत के बीच जीवन-व्यतीत कर रहे ग्रामीणों को हाथी का सामना कब कहां हो जाए यह नहीं कहा जा सकता। बीते कई सालों से यहां के वनांचल क्षेत्र में निरंतर विचरण कर रहे हाथियों के दल ने दर्जनों बेकसूर लोगों को बेमौत मौत के घाट उतार रहे है। इसके साथ ही किसानों के फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहा है।
बुधवार-गुरुवार को हाथियों का दल अरंड मोहदी के समीप देखा गया। अरंड गांव के बीच गली में हाथियों का दल घुस गया था। हाथी के दल घर के बाजु से गुजरे तो ग्रामीण पूरे दहशत में आ गए। हालांकि किसी तरह का नुकसान नहीं होना बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *