पुलिस थाना गगरेट के तहत होशियारपुर मार्ग पर चेक पोस्ट से 150 मीटर पीछे आशा देवी में बाइक पर सवार तीन पुलिस कर्मियों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया

पुलिस थाना गगरेट के तहत होशियारपुर मार्ग पर चेक पोस्ट से 150 मीटर पीछे आशा देवी में बाइक पर सवार तीन पुलिस कर्मियों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। बताया जा रहा है तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात 10:30 बजे के करीब तीनों जवान एक बाइक पर सवार होकर आशादेवी में स्थित पुलिस चेक पोस्ट पर जा रहे थे तो रास्ते में किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को कुचल दिया। तीनों सिविल ड्रेस में थे। आईकार्ड से उनकी पहचान की गई।
पुलिस सूत्रों से पता चला है कि तीनों पुलिस जवानों को कुचलने पर ट्रक चालक को संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने नादौन, जिला हमीरपुर के पास दबोच लिया है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई हैं। ट्रक ड्राइवर अमरजीत सिंह निवासी नादौन को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ट्रक एचपी 67 ए 0397 में ईंटें भरी हुई थीं।
अखिल भारतीय आंगनबाड़ी व सहायिका फेडरेशन की हड़ताल को किसान सभा का समर्थन, कल धर्मशाला में किया जाएगा प्रदर्शन

आईकार्ड के अनुसार इनकी पहचान मनोज कुमार, शुभम व विशाल के रूप में हुई है और तीनों चौथी आईआरबीएन बटालियन के जवान थे। ये तीनों अभी दो दिन पहले ही ऊना में अपनी सेवाएं देने के लिए तैनात किए गए थे और सड़क दुर्घटना ने इन तीनों की जिंदगी को लील लिया। विशाल कुमार झड़वीं ब्राह्मणा, भोरंज, जिला हमीरपुर का निवासी था। विशाल का भाई भी पुलिस में है। विशाल करीब दो साल पहले ही पुलिस में भर्ती हुआ था। विशाल के पिता दिल्ली में नौकरी करते हैं, जबकि माता गृहणी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *