कॉलोनीवासियों की मांग पर गार्डन निर्माण कार्य का जुनेजा ने नारियल फोड़कर किया भूमिपूजन
रायपुर-रमण मंदिर वार्ड अंतर्गत गली नम्बर 4 के स्थानीय लोगों के वर्षों से किये गए मांग को रायपुर उत्तर विधायक एवं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष श्री कुलदीप जुनेजा ने चंद महीनों में स्वीकृत कर उक्त गार्डन निर्माण कार्य का समाज के वरिष्ठ जनों के उपस्थित में जल अर्पित कर नारियल फोड़कर भूमिपूजन किया।उक्त कार्यक्रम के दौरान श्री जुनेजा ने इस कार्य को स्थानीय जनता के द्वारा विगत दिनों से किये गए वादा को पूर्ण करने पर आश्वस्त होते हुये इसे बच्चों सहित महिलाओं को समर्पित किया।उन्होंने आगे भी हरसंभव सहयोग करते रहने की बात कहीं।प्रमुख रूप से सिंधी समाज के मुखी अचुमल गावरी, दौलत रोहरा,संजय पाठक,सुनील भुवाल,संजय सोनी,प्रकाश लालवानी,प्रवेश लखवानी,श्रीचंद लखवानी, रत्न माखीजा, रमेश माखीजा, गुलाब माखीजा,संजय लखवानी, सुनील नारवानी,दीपक कुकरेजा सहित अन्य नागरिकगण उपस्थित थे

