*दीपका महाविद्यालय में जाति प्रमाण पत्र के साथ प्रवेश को लेकर छात्र छात्राएं चक्कर काटने को मजबूर! भाजपा नेता पूर्व सांसद प्रतिनिधि दीपक जायसवाल से मिले छात्रों के अभिभावक
दीपका शासकीय महाविद्यालय में प्रवेश को लेकर छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है कभी प्रवेश में सूची में नाम होने की बात कही जा रही है तो कहीं जाति प्रमाण पत्र की अनिवार्यता पर प्रवेश देने या जाति प्रमाण पत्र नहीं होने पर प्रवेश से वंचित होने की बात चल रही है दीपका में उक्त विषय पर दीपका नगर पालिका के पूर्व सांसद प्रतिनिधि जिला महामंत्री कोरबा दीपक जायसवाल को छात्र छात्राओं के अभीभावको ने बताया कि ऑनलाइन फार्म भरा गया है तथा जाति प्रमाण पत्र के लिए समय लग रहा है और दीपका महाविद्यालय में बार-बार चक्कर काटना पड़ रहा है तथा जाति प्रमाण पत्र के लिए भी ! महाविद्यालय में जाति प्रमाण पत्र के बिना प्रवेश नहीं दिये जाने जैसी मौखिक बातें चल रही है उक्त विषयों पर दीपक जायसवाल ने छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को शीघ्र ही कोई भी छात्र छात्राओं को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न हो इसके लिए महाविद्यालय प्रबंधन से बात करने की बात कही तथा जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने जाति प्रमाण पत्र से संबंधित अनिवार्य दस्तावेजों की उपलब्धता होने पर शीघ्र ही जाति प्रमाण पत्र जारी करवाने की बात कही।

