रायपुर विकास प्राधिकरण के डायरेक्टर राजेन्द्र बंजारे ने रायपुर कृषि उपज मंडी में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ वासियो की सुख समृद्धि की कामना कर शुभकामना दिये।

💢 रायपुर विकास प्राधिकरण के डायरेक्टर राजेन्द्र बंजारे ने रायपुर कृषि उपज मंडी में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ वासियो की सुख समृद्धि की कामना कर शुभकामना दिये।

*रायपुर कृषि उपज मंडी तुलसी बाराडेरा में विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्य अतिथि रायपुर विकास प्राधिकरण के डायरेक्टर राजेन्द्र पप्पू बंजारे ने विश्वकर्मा भगवान की पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ वासियो की सुख समृद्धि की कामना करते हुए राज्य एवं क्षेत्र के सभी श्रमवीरों,मंडी के तौल्लया संघ मंडी रेजा संघ के पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास में श्रमवीरों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। विश्वकर्मा जयंती का दिन हमें निर्माण में श्रम का महत्व बताता है यह दिन हमें यह संदेश देता है कि हम श्रम से अपने समाज और राष्ट्र के निर्माण के लिए संकल्पित हों रायपुर विकास प्राधिकरण के डायरेक्टर राजेन्द्र बंजारे ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को संसार के प्रथम वास्तुकार की संज्ञा दी गई है
भगवान विश्वकर्मा ने श्रम से सृजन की सार्थकता को स्थापित किया है। गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के संकल्प को पूरा करने में श्रमवीरों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी श्री बंजारे ने कहा कि
भगवान विश्वकर्मा को दुनिया का पहला इंजीनियर भी कहा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विश्वकर्मा देवताओं के शिल्पकार और वास्तुकार थे. इस दिन उद्योग-फैक्ट्रियों की मशीनों समेत सभी तरह की मशीनों की पूजा की जाती है. मान्यताओं की मानें तो भगवान विश्कर्मा ही ऐसे देवता हैं, जो हर काल में सृजन के देवता रहे हैं. सम्पूर्ण सृष्टि में जो भी चीजें सृजनात्मक हैं, जिनसे जीवन संचालित होता है वह सब भगवान विश्वकर्मा की देन है. भगवान विश्वकर्मा की पूजा करके उन्हें धन्यवाद दिया। मंडी तौल्लया संघ ने मंडी परिसर में बैंक खोलने एवम रायपुर से तुलसी बाराडेरा मड़ी तक सिटी बस चलाने की मांग किये जिसे श्री बंजारे ने मंडी परिसर में बैंक खोलने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री पंकज शर्मा जी को अनुशंसा पत्र भेजे जाने एवम सिटी बस के लिए रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों से बात करने की बात कही। इस अवसर पर छेत्रिय जनपद सदस्य इंदर साहू ग्राम तुलसी के , सरपंच टुमन धीवर, द्वारिका साहू, रंजीत देवहरे,, कामता साहू, तोल्ल्या संघ के अध्यक्ष श्री साहू एवम सैकड़ो की संख्या में हेमाल, रेजा आढ़तिया एवम धान ब्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *