ब्रेकिंग न्यूज:-रायपुर प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रदेश सचिव उषा श्रीवास की न्यूज बनाने को लेकर मीडिया कर्मी के घर जाकर उषा श्रीवास के पति द्वारा जान से मार देने की धमकी दी गई,
रायपुर,प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग की सचिव उषा श्रीवास द्वारा ओरिएंटल पब्लिक स्कूल में प्राचार्य रहते हुए 3लाख 70 हजार के गबन का आरोप ओरिएंटल पब्लिक स्कूल के संचालिका द्वारा लगाये जाने को लेकर ओरियन्टल पब्लिक स्कूल की संचालिका ने प्रदेश के गृहमंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित रायपुर उप पुलिस महा निरीक्षक को शिकायत पत्र दिया है
शिकायत पत्र में स्कूल की संचालिका ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के सचिव उषा श्रीवास पर आरोप लगाते हुए स्प्ष्ट रूप से लिखा है कि बच्चों के एडमिशन फीस का पैसा उनके द्वारा संचालिका तक नही पहुचां है जिसे लेकर संचालिका द्वारा पैसे की मांग करने पर उषा श्रीवास द्वारा धमकी दी जाती है कि मेरी सरकार है ज्याफ करोगी तो एससीएसटी के मुकदमे में फस दूँगी तुम मेरा कुछ बिगड़ नही पाओगी,जिसे लेकर स्कुल संचालिका थक हार कर प्रदेश के गृहमंत्री, ताम्रध्वज साहू जो कि पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष है, उनके साथ साथ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित रायपुर के उप पुलिस महा निरीक्षक प्रशांत अग्रवाल जी को आवेदन देकर उषा श्रीवास के बारे में अवगत कराया कि किस प्रकार उषा श्रीवास अपने पद का दुरुपयोग करके फर्जीवाड़ा की हैं उसी को लेकर मीडिया कर्मी ने समाचार को प्रकाशित किया था जिसके बाद उषा श्रीवास के पति संजय श्रीवास रात में मीडिया कर्मी के घर जाकर उक्त खबर को प्रकाशित करने को लेकर जान से मारने की धमकी दिये साथ ही साथ बोले कि रायपुर में रहना है तो हम लोगों की खबर मत बनाया करो नही तो जान से हाथ धो बैठोगे,

