रायपुर,राजधानी धरसींवाऔद्योगिक क्षेत्र सिलतरा मुरेठी के छात्र छात्राओं द्वारा नेशनल हाइवे सिलतरा में ओवर अंडरब्रिज की मांग को लेकर किया गया चक्काजाम विधायक अनिता शर्मा का समर्थन,मिलने के बाद प्रशासन उद्योगपतियों ने किया समस्या का समाधान,
रायपुर,राजधानी के धरसीवां स्थित सिलतरा इंडस्ट्रियल एरिया में 6 लेन रोड पर ओवर अंडरब्रिज न होने की वजह से आये दिन दुर्घटनाये होती रहती है जिसे लेकर सिलतरा पंचायत के
मुरेठी की छात्र छात्राओं का ओवर अंडरब्रिज की मांग को लेकर हाइवे में जम कर प्रदर्शन किया गया,जिसकी जानकारी धरसींवा विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा को होने पर
विधायक अनिता शर्मा के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने रायपुर कलेक्टर से मुलाकात कर तत्काल समस्या का निदान करने की बात की गई,रायपुर कलेक्टर ने आश्वासन दिया गया कलेक्टर रायपुर ने अंडरब्रिज बनने तक ग्रामीण बच्चों को उद्योग नगर बस की ब्यवस्था करने की बात कही
आप को बतादें धरसींवा,औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा में ग्राम पंचायत मुरेठी के सैकड़ो बच्चे उद्योग नगर सिलतरा के स्कूल में पढ़ने जातें हैं जिससे हर रोज सड़को पर मौत बन कर दौड़ रही तेज वाहनों से दो चार होना पड़ता है वही उक्त स्थल पर दर्जन भर से ऊपर के लोगो की सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है जिसके तहत दलगत राजनीति से दूर बच्चों ने ग्राम में बैठक कर पालको और एक गांव के युवा मंच समिति के युवकों से सहयोग ले कर आज तीसरी बार सड़क पर ओवरब्रिज बनाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किये इस दौरान ग्राम के ही जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर निषाद और धरसींवा जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव ने बच्चों की जायज मांग का समर्थन करते हुए धरने पर बैठ गए।
जिसकी जानकारी विधायक अनिता शर्मा को होने पर विधायक जनप्रतिनिधि के साथ रायपुर कलेक्टर से मिलकर तत्काल समस्या के निराकरण की बात की जिसपर रायपुर कलेक्टर ने समस्या के निराकरण का आश्वासन दिया,
रायपुर कलेक्टर द्वारा समस्या के निराकरण के आश्वासन के बाद धरना प्रदर्शन समाप्त हुआ,
गौरतलब है कि राजधानी से लेकर न्याय धानी तक जाने वाली हाइवे सड़क धनेली से लेकर चरौदा तक न तो अंडर ब्रिज का निर्माण किया गया है और ना ही सिग्नल की ब्यवस्था किया गया है। वही साकरा धनेली में होटल के सामने ही रोड खोल दी है। जंहा चारो तरफ से वाहनों की आने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इससे ज्यादातर परेशानी स्कूली छात्र छात्राओं को झेलना पड़ रहा है हाईवे पर गाड़ी इतनी रफ्तार से निकलती है जंहा सड़क पार करना मुश्किल है ऐसे मैं स्कूली छात्र छात्राएं डर महसूस करतें रहते है कहि उनके साथ दुर्घटना ना हो जाए जिसके चलते अंडर ब्रिज की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।
जिसको लेकर विधायक ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए सिलतरा के उद्योग एसोसिएशन से भी इस समस्या को लेकर चर्चा की जिसपर सिलतरा उद्योग एसोशिएशन ने विधायक अनिता शर्मा को आश्वस्त किया कि जब तक हाईवे पर अंडर ओवरब्रिज नही बन जाता बच्चों को स्कूल ले जाने आने के लिए बस की ब्यवस्था उद्योग एशोसिएशन करेगा,
विधायक अनिता शर्मा के साथ जनप्रतिनिधियों में मुख्यरुप से
जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर निषाद,जिला पंचायत सदस्य राकेश यादव,जनपद सदस्य गुनदेव मैरिषा,जनपद सदस्य हेमप्रभा यदु,रामकुमार वर्मा,सरपंच हेमन्त वर्मा,युवा मंच के अध्यक्ष मनी राम यादव,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

