समाजवादी पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुशंषा से प्रदेश समाजवादी पार्टी की सबसे वरिष्ठ पदाधिकारी डॉक्टर ओमप्रकाश साहू को समाजवादी पार्टी की लोहियावाहिनी में राष्टीय सचिव नामित किया गया है, डॉक्टर ओमप्रकाश साहू प्रदेश के बहुसंख्य साहू समाज से प्रतिनिधित्व करते हैं पिछले विधानसभा चुनाव में उस समय चर्चा में आए जब पार्टी के घोषणा के इतर बालोद और धरसींवा विधानसभा से अपने लिए अखिलेश यादव जी से टिकट ले आये जबकि गठबंधन के शर्तो में दोनों ही जगह से पार्टी ने चुनाव न लड़ने की घोषणा कर रखी थी।डॉक्टर ओमप्रकाश साहू कोरोना के भयावह आपदा काल मे सरकारी covid सेंटर में बतौर मेडिकल अफसर कृति covid सेंटर नरदहा और संवेदना covid सेंटर धरसींवा में अपनी सेवा दे चुके हैं डॉक्टर साहू आयुष चिकित्सक है और साथ ही LLB भी है ,इनके राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से नजदीकी से साहू समाज गौरान्वित महसूस कर रहा है डॉक्टर ओमप्रकाश साहू 3 बार प्रदेश सचिव रहे हैं और अभी लोहियावाहिनी में राष्टीय सचिव के साथ ही प्रदेश समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी है।डॉक्टर ओमप्रकाश साहू के जरिये समाजवादी पार्टी साहू समाज पर भरोसा जताते हुए राजनीतिक विकल्प पिछडो के लिए रख चुके हैं, वर्तमान राजनीति के चाणक्य कहे जानेवाले धरतीपुत्र मुलायम सिंह ने आजीवन पिछडो किसानों की राजनीति किया ,धरतीपुत्र मुलायम सिंह पिछड़े समाज के मसीहा माने जाते हैं।डॉक्टर ओमप्रकाश साहू की नियुक्ति से छत्तीसगढ़ समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मा. तनवीर अहमद जी एवं बृजेश चौरसिया जिलाध्यक्ष रायपुर,रमेश यादव पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लोहियावाहिनी ,शैलेन्द्र यादव वरिष्ठ नेता सपा, नीलकण्ठ साहू महासचिव साहू चौपाल,कमलेश साहू सचिव साहू समाज रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ,श्यामसुंदर शर्मा,गयूर सिद्दीकी ,पप्पू यादव पंडरिया इत्यादि ने राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश जी को आभार प्रकट किया है।डॉक्टर ओमप्रकाश साहू के राष्टीय नेतृत्व से नजदीकी से छत्तीसगढ़ में समाजवादी पार्टी की पैठ बढ़ेगी साथ ही साहू समाज का एक और हीरा समाज को राजनीतिक सम्बल प्रदान करते हुए प्रदेश पटल पर समाज को नेतृत्व देगा।।
डॉक्टर ओमप्रकाश साहू को समाजवादी पार्टी की लोहियावाहिनी में राष्टीय सचिव नामित किया गया है

