छत्तीसगढ़ सरकार वसुधैव कुटुंबम की भावना से संविधान में निहित सबका धार्मिक- सांस्कृतिक ,स्वतंत्रता एवं विकास के साथ सच्ची भावना के साथ सरकार चला रही है… दुर्गेश वर्मा( अध्यक्ष धरसीवा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी)…👉
भारतीय जनता पार्टी की पूर्व डॉ. रमन सरकार जब लगातार 15 वर्षों तक सरकार में रही तब शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, न्याय ,बंधुत्व,, कानून व्यवस्था बहुत ही खराब रही है जिसके फलस्वरूप जनता ने 15 सीट पर समेट दिया और अब हमारी छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के कुशल नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सभी जाति वर्ग समुदाय के सर्वांगीण विकास के हित में निर्णय एवं जनकल्याणकारी योजनाएं लागू करके संविधान और कानून का राज स्थापित किया जा रहा है !और अब भारतीय जनता पार्टी के पास कोई मुद्दा नहीं है तो समाज के लोगों में धार्मिक सांस्कृतिक मामले को जबरदस्ती का तूल दिया जा रहा है ! छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार संविधान में निहित मूल अधिकार का सम्मान करते हुए पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में सभी जाति वर्ग समुदाय के धार्मिक सांस्कृतिक मामलों में कोई हस्तक्षेप नहीं है! छत्तीसगढ़ के भारतीय जनता पार्टी भी सीधे-साधे शांत प्रदेश को धार्मिक उन्माद और अशांति में धकेलना चाह रहा है छत्तीसगढ़ को भी तालिबान बनाने की मंशा नजर आती है लेकिन हमारा छत्तीसगढ़ संत ,गुरु, महापुरुषों, का जन्मभूमि -कर्मभूमि है यहां पर सतनाम पंथ के प्रवर्तक बाबा गुरु घासीदास साहिब जी, सतगुरु कबीर साहेब, शहीद वीर नारायण सिंह जी, स्वामी आत्मानंद, डॉ खूबचंद बघेल ,जैसे महापुरुष का जन्मस्थली कर्मस्थली है, जहां पर “मानव- मानव एक समान” के महान लोकतांत्रिक व्यवस्था ,सिद्धांत, और विचारधारा को हमारी कांग्रेस सरकार माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के कुशल नेतृत्व में अनुसरण कर रही है ! छत्तीसगढ़ सरकार धर्म संस्कृति को बढ़ावा दे रही है लेकिन कुछ लोगों और पार्टियों के स्वार्थी राजनेताओं को पेट में मरोड़ पैदा हो रही है क्योंकि अब इनके पास कोई मुद्दा नहीं है ना ही सदन में और ना ही बाहर में इसलिए अपने नैतिक आचरण का गिरा हुआ प्रदर्शन कर रहे हैं, कांग्रेस का इतिहास सभी धर्म संस्कृति पूजा-पाठ रिती रिवाज का सम्मान करना रहा है!
विपक्ष की छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी अपने समाज विरोधी एजेंडा को छत्तीसगढ़ में भी लागू करवाना चाहती है लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता भारतीय जनता पार्टी के कथनी और करनी को इन 15 वर्षों में देख चुका है और अब खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे के कहावत को भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यों से चरितार्थ कर रही है !
” मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की सबसे सरल व्याख्या है।
मेरी वजह से किसी प्राणी को कोई कष्ट न पहुंचे। कोई दुख न पहुंचे। कोई तकलीफ़ न पहुंचे। यही धर्म है।” वसुधैव कुटुंबकम की स्थापना हमारी प्रथम और अंतिम लक्ष्य है.. कांग्रेस का धर्म “अहिंसा” पर टिका हुआ है!
छत्तीसगढ़ राज्य एक बेहद प्रतिभाशाली प्रदेश है।
यहां की जनता सीधे साधे और शांत हैं महान हैं अपने पूर्वजों के बताए हुए मार्ग पर चलने वाले हैं। छत्तीसगढ़ सरकार अपने लोगों को धर्म-जाति, मंदिर-मस्जिद के नाम पर आपस में प्रेम- बंधुत्व, न्याय, के साथ छत्तीसगढ़ को प्रगति के पथ पर प्रगतिशील है !…

