*वृद्धाश्रम में शाल व बच्चों को खाने की सामग्री भेंट की गई असंगठित क्षेत्र जनसमस्या निवारण जांजगीर चाम्पा जिलाध्यक्ष तनवीर आलम के नेतृत्व में*

वृद्धाश्रम में शाल व बच्चों को खाने की सामग्री भेंट की गई

असंगठित क्षेत्र जनसमस्या निवारण जांजगीर चाम्पा जिलाध्यक्ष तनवीर आलम के नेतृत्व में आज जांजगीर चाम्पा जिले के जांजगीर में स्थित वृद्धाश्रम में असंगठित क्षेत्र जनसमस्या निवारण द्वारा वहाँ रह रहे बुजुर्गों को शाल भेंट की गई व बच्चों को खाने की सामग्री दी गयी, आने वाला मौसम ठंड ज्यादा दिन नही , जिसको देखते हुए वृद्धाश्रम के बुजुर्गों को शाल भेंट की किये, उनके साथ कुछ पल बिताने पर महसूस हुआ की बुढ़ापे में बुजुर्गों को सबसे ज्यादा जरूरत वृद्धाश्रम की नही बल्कि उनके अपनो की होती है असंगठित क्षेत्र जनसमस्या निवारण का आग्रह है आप सभी से की बुढ़ापे में बुजुर्गों की लाठी बने , न कि उन्हें बोझ समझे, असंगठित क्षेत्र जनसमस्या निवारण जिला सचिव गुरुदेव जोगी ने बताया असंगठित क्षेत्र जनसमस्या निवारण का आगे चल कर ये प्रयास रहेगा कि एक मुहिम चलाये जिससे लोग जागरूक हो और अपने बुजुर्गों को वृद्धाश्रम में नही बल्कि अपने घर मे रख कर सेवा करे, आज के इस कार्य मे युवा नेता शाहबाज़ खान, असंगठित क्षेत्र जनसमस्या निवारण के विधानसभा अध्यक्ष यूनुस खान, नगर अध्यक्ष डीप पाटले, नगर उपाध्यक्ष राम कुमार पंसारी, जुनैद अख्तर, आशीष नवरंग, अब्दुल कादिर, मोंटू, अमन खान, उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *