51 किलो लड्डू का भोग श्री गणपति को चढ़ाने कुलदीप जुनेजा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिया न्यौता

51 किलो लड्डू का भोग श्री गणपति को चढ़ाने कुलदीप जुनेजा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिया न्यौता
रायपुर-छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष व रायपुर उत्तर विधायक श्री कुलदीप जुनेजा ने बुधवार को अपने कार्यकर्ताओं के आग्रह पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात कर उन्हें बूढ़ापारा प्रसिद्ध श्री गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी पर्व के अवसर पर 15 सितम्बर को आयोजित महाआरती में शामिल होने आमंत्रण पत्र सौंपा।
इस दौरान श्री जुनेजा ने बताया कि प्रतिवर्ष बूढ़ापारा श्री गणेश मंदिर में छत्तीसगढ़ राज्य के सुख समृद्धि के लिये यह कार्यक्रम कर प्रभु से आशीर्वाद लिया जाता हैं।इस वर्ष भी श्री गणेश जी को 51 किलो लड्डू का भोग अर्पित किया जायेगा।प्रमुख रूप समिति के अध्यक्ष सत्तु सिंह,पार्षद, अमितेष भारद्वाज, उपाध्यक्ष संजय सोनी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *