कोरबा । सीनियर और मास्टर्स नेशनल किकबॉक्सिंग गेम्स 2021 जो मुपासा गोवा में आयोजित किया गया। जिसमे +91 किग्रा फुल कॉन्टैक्ट रिंग इवेंट के रोचक मुकाबले में अभिषेक खंडेकर ने कांस्य पदक जीता है। इस मुकाबले मे 91+ भार वर्ग में कुल 10 खिलाड़ी हिस्सा लिया । उन १० खिलाड़ियों में अभिषेक खंडेकर को सीनियर और मास्टर नेशनल ब्रॉन्ज मेडलिस्ट के रूप में तीसरा स्थान मिला और इस संबंध मे अभिषेक खंडेकर ने जानकारी मे कहा कि – मैं मेरे माता-पिता व गुरूजानो का सबसे आभारी हू उन्होंने मेरा साथ हमेशा दिया जिससे मे आज इस उंचाई पर पहुच रहा हू जिन्होंने हर उपलब्धि में मेरे जीवन में अहम भूमिका निभाई है ।उक्त जानकारी अभिषेक के पिता बी पी खंडेकर सहायक उपनिरीक्षक थाना कोतवाली के द्वारा दी गयी
कोरबा । सीनियर और मास्टर्स नेशनल किकबॉक्सिंग गेम्स 2021 जो मुपासा गोवा में आयोजित किया गया।

