सीटू ने ड्राइवरों के लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर एसईसीएल गेवरा प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा

सीटू ने ड्राइवरों के लंबित वेतन भुगतान की मांग को लेकर एसईसीएल गेवरा प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा
एसईसीएल गेवरा क्षेत्र अंतर्गत ज़ेफायर कंपनी में कार्यरत ड्राइवरों को कई महीनों से वेतन नहीं मिला है जिससे ड्राइवरों में काफी आक्रोश व्याप्त है ड्राइवरों के वेतन की मांग को लेकर कोयला श्रमिक संघ सीटू के नेतृत्व में ठेका मजदूरों ड्राइवरों ने एसईसीएल गेवरा प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर जल्द वेतन दिलाने की मांग की।
सीटू नेता जनाराम कर्ष,अजय प्रताप,विमल सिंह,हुसैन अली के नेतृत्व में ड्राइवरों की वेतन समस्या को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।
सीटू नेता जनाराम कर्ष ने बताया कि एसईसीएल गेवरा क्षेत्र अंतर्गत ज़ेफायर कंपनी में ड्राइवरों आपरेटरों को कई महीनों से वेतन नहीं मिला है जिससे ड्राइवरों की आर्थिक स्तिथि काफी खराब हो चुकी है परिवार के पालन पोषण में काफी दिक्कत आ रही है इसी कारण कंपनी में कार्यरत ड्राइवरों में काफी आक्रोश है ड्राइवरों द्वारा कई बार कंपनी और एसईसीएल से बात करने के बाद भी घुमाया जा रहा है।

ठेका मजदूरों ड्राइवरों कि समस्या को लेकर सीटू ने वेंकटेश्वर लू महाप्रबंधक कार्मिक गेवरा को ज्ञापन सौंप कर ड्राइवरों को जल्द वेतन दिलाने की मांग की है सीटू नेताओं ने कहा कि वेतन भुगतान नहीं होने पर ड्राइवर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी एसईसीएल प्रबंधन की होगी।

जनाराम कर्ष
क्षेत्रिय सचिव
कोयला श्रमिक संघ ( सीटू )
एसईसीएल गेवरा क्षेत्र
मो. 8319993175

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *