कोटा रोड मे जलभराव निगम उदासीन।
महोबा बाजार कोटा रोड मे जलभराव की समस्या कल भी थी वहीं आज भी खडा हुआ है तमाम जिम्मेदारो की जानकारी मे हैं ,निगम मे कई ज्ञापन व्यापारियो द्वारा दिया जा चुका है।हजारों लोगों की आवाजाही वाला मार्ग पानी गिरने पर जलमग्न हो जाता है । फर्राटे भरते हुऐ चारपहिया गाडिय़ां , दोपहिया व पैदल चलने वालों को भिगोते हुऐ भागते है। । पानी हटने के बाद गाद कीचड रह जाता है ।जनता परेशान व हलाकान है , । सिर्फ आश्वासन । अपने स्तर पर सँघर्ष जारी है। रोड नाली निर्माण के समय ढाल ,बहाव को अनदेखा करने के चलते व अफसरों की लापरवाही का खामियाजा आमजनता को भुगतना पड रहा है कई पावरफुल लोग यहाँ पर रहते है लेकिन मूकदर्शक बने हुऐ है।
भूपेंद्र निर्मलकर
. सदस्य व्यापारी सँघ कोटा

