महासमुंद। महासमुंद जिले के कद्दावर नेता, पूर्व विधायक और बीज विकास निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर के भतीजे संदीप चंद्राकर उर्फ़ गोलू का फिंगेश्वर में सरेआम कत्ल कर दिया गया है। सूखा नदी के पास स्थित मछ्ली मार्केट फिंगेश्वर में यह वारदात लगभग साढ़े 11 बजे हुई। सूत्रों के अनुसार मछली के कारोबार के सिलसिले में यहां आए कुछ कारोबारी से संदीप का किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद देखते ही देखते लड़ाई में तब्दील हो गया। झगड़ा बढ़ा तो मछली कारोबारियों ने मछली काटने के धारदार हथियार से संदीप पर वार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया।
महासमुंद के पूर्व विधायक के भतीजे का सरेआम कत्ल, कारोबारी से किसी बात को लेकर हुई थी बहस

