मुस्लिम व्यक्ति से जबरन ‘जय श्री राम’ के नारे लगवाने का आरोप, 2 आरोपी पुलिस गिरफ्त मे
उज्जैन, 29 अगस्त: मध्य प्रदेश के उज्जैन में कबाड़ी का व्यवसाय करने वाले एक मुस्लिम शख्स से जबरदस्ती ‘जय श्री राम’ का नारा लगवाने का मामला प्रकाश मे आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में कुछ युवक एक मुस्लिम कबाड़ी वाले व्यक्ति से जय श्री राम बोलने के लिए दबाव बना रहे हैं। शख्स निरंतर मना करता है, लेकिन युवक उसे धमकाते हैं। आखिरकार परेशान होकर पीड़ित शख्स युवकों के दबाव में आकर ‘जय श्री राम’ का नारा लगाता है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ जारी है।

