कोरबा : जिला महामंत्री दीपक जायसवाल जिले के विभिन्न मंडलों में भाजपा पिछड़ा वर्ग मंडल स्तरीय परिचयात्मक बैठक में होंगे सम्मिलित
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कोरबा जिले के विभिन्न सभी मंडलों में परिचयात्मक बैठक सितंबर माह के प्रथम व द्वितीय सप्ताह तक संपन्न होगा जिसमें कोरबा जिले के महामंत्री दीपक जायसवाल अपने कोरबा जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध चंद्रा की उपस्थिति में जिले के विभिन्न मंडलों के परिचयात्मक बैठक में सम्मिलित होंगे वे रविवार को पिछड़ा वर्ग मोर्चा बरपाली मंडल एवं उरगा मंडल की संयुक्त बैठक में ग्राम तरदा में आयोजित बैठक में सम्मिलित होकर भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति और केंद्र सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के लिए ऐतिहासिक फैसले को विस्तार से जानकारी देंगे गड़ उपरोड़ा मंडल द्वारा आयोजित बेलाकछार में बैठक में सम्मिलित होंगे इस तरह से लगभग कोरबा जिले के सभी मंडलों में अपनी गरिमामय उपस्थिति देकर भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे।

