RAIPUR: संपत्ति कर आधा करने सेहत विभिन्न मांगों को लेकर बिरगांव नगर निगम का घेराव कल

RAIPUR: संपत्ति कर आधा करने सेहत विभिन्न मांगों को लेकर बिरगांव नगर निगम का घेराव कल

रायपुर,25अगस्त 2021। भाजपा बिरगांव मंडल द्वारा संपत्ति कर हॉफ करने एवं 24 घंटा वार्ड के नागरिकों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने एवं विकास के अधूरे कार्यों को तत्काल प्रारंभ करने की मांग को लेकर कल 26 अगस्त को दोपहर 12 बजे नगर निगम प्रशासक का घेराव कर ज्ञापन सौंपा जाएगा, उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार राठी ने बताया कि जब से नगर निगम में महापौर का कार्यकाल समाप्त हुआ है तब से विकास के सारे कार्य अधूरे पड़े हुए हैं। वही बिरगांव नगर निगम के नागरिकों को आधारभूत सुविधा – बिजली, पानी एवं नाली की सुविधा देने में भी प्रशासक असफल रहे है।

श्री राठी ने कहा कि कांग्रेस ने जिन वादों को लेकर प्रदेश एवं नगर निगम में सरकार बनाई है, उसमें से किसी भी वादे को पूरा करने में असफल साबित हुई है, संपत्ति कर एवं बिजली बिल आधा करने की बजाय उसे बढ़ा कर गरीबो को अंधेरे में रखने एवं उद्योगपतियों को फायदा पहुँचाने का काम कांग्रेस की भूपेश सरकार कर रही है साथ ही निराश्रित पेंशन का लाभ भी क्षेत्र की जनता को नहीं मिल रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व महापौर अंबिका यदु,प्रभारी लीलाधर चंद्राकर, राजकुमार राठी,मंडल अध्यक्ष होरीलाल देवांगन, महामंत्री योगेश साहू ,टीकाराम साहू, श्रीमती पद्मा चंद्राकर,जब्बार डगली,गौतम साहू, उर्मिला देवांगन, उर्मिला सिंह, हरिशंकर मिश्रा, पवन साहू, मालिक राम साहू, मनीष विश्वकर्मा, संदीप शर्मा, शरद साहू, योगेंद्र वर्मा, अंजली राजपूत,कृष्णा वर्मा, उषा वर्मा, बिमला साहू, गायत्री देवांगन, भागीरथी यादव, पुनाराम साहू, चंद्रेश्वर पटेल, तोषण देवांगन, मुकेश चंद्रवंशी, जुगल वर्मा,ललित जंघेल,दिनेश साहू, द्रौपती वर्मा, रूपा कुरे, कृष्णादेवी वर्मा, सुनील साहू, विकास मित्तल, मो.फरहत, डॉ.डीएस सेन, नरेश देवांगन, पप्पू वर्मा, पिंकू गुप्ता, पीतांबर साहू, जगदीश कुरे, हेमलाल साहू, पुरुषोत्तम देवांगन,भारती वर्मा, नरसिंह निषाद,देवा वर्मा सहित हजारों भाजपा कार्यकर्ता शामिल होंगे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *