जुनेजा के विधायक निधि से निर्मित सामुदायिक भवन का मंत्री अकबर ने किया उद्घाटन वार्ड को दिया सौगात

जुनेजा के विधायक निधि से निर्मित सामुदायिक भवन का मंत्री अकबर ने किया उद्घाटन वार्ड को दिया सौगात
रायपुर-उत्तर विधानसभा क्षेत्र के मौदहापारा क्षेत्र के सुभाष नगर में उत्तर विधायक श्री कुलदीप सिंह जुनेजा के विधायक निधि से निर्मित सामुदायिक भवन का परिवहन पर्यावरण,आवास मंत्री श्री मोहम्मद अकबर जी ने अपने जन्मदिन पर उक्त निर्मित भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया।ज्ञात हो कि मंत्री अकबर ने भवन का उपयोग सभी समुदाय के कार्यक्रम के उपयोग करने का घोषणा भी किया।विधायक जुनेजा इस भवन निर्माण का संकल्प स्थानीय लोगों की मांग पर अपने चुनाव दौरान घोषणा किया था जिसे पूर्ण रूप से अपने विधायक निधि के द्वारा मोहल्ले के नागरिकों को समर्पित किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महापौर एजाज ढेबर,सभापति प्रमोद दुबे, एमआईसी सदस्य पार्षद ज्ञानेश शर्मा,पार्षद सुनील चन्नावर,MIC सदस्य पार्षद आकाश तिवारी, जोन अध्यक्ष हरदीप सिंह होरा, आकाशदीप शर्मा,पार्षद अनवर हुसैन, सुंदर जोगी, पार्षद अमितेष भारद्वाज, पार्षद रितेश त्रिपाठी,शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे,राधेश्याम विभार,सत्तु सिंह, संजय सोनी मनीष नियाल,सहित सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *