स्वर्गीय विमला श्रीवास की अंतिम इच्छा, मकान को सार्वजनिक भवन या आंगनबाड़ी केंद्र बनाकर मोहल्लेवासियों के जनहितों की कार्यों में उपयोग किया जाए

स्वर्गीय विमला श्रीवास की अंतिम इच्छा, मकान को सार्वजनिक भवन या आंगनबाड़ी केंद्र बनाकर मोहल्लेवासियों के जनहितों की कार्यों में उपयोग किया जाए

निधन पश्चात मकान को दो दबंगाई ने जबरन कब्जा कर, गोमती देवी एवं मोहल्लेवासियों ने कटघोरा नायब तहसीलदार से न्याय की गुहार लगाई

ऊर्जाधानी संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोमती देवी एवं मोहल्लेवासियों के समर्थन में आए कहां निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्यवाही हो

कोरबा नगर निगम अंतर्गत बांकीमोगरा वार्ड क्रमांक 66 श्रीमती गोमती देवी पति गंगा प्रसाद तिवारी निवास करते हैं मोहल्ले में स्वर्गीय महिला विमला श्रीवास निवासरत थी अत्यंत बुजुर्ग होने के कारण मृतिका का देखभाल किया करती थी खाने-पीने से लेकर दवाइयों तक का ध्यान गोमती देवी द्वारा रखा जाता था राशन तथा उसकी सभी प्रकार से सेवा गोमती देवी एवं मोहल्लेवासी करते थे ।

गोमती देवी का कहना था कि स्वर्गीय विमला श्रीवास ने अपने जीवनकाल में मोहल्लेवासियों से कहा करती थी कि मेरे कोई आगे पीछे नहीं है ना ही कोई रिश्तेदार है इसलिए मेरी मृत्यु के पश्चात मेरे मकान को सार्वजनिक भवन या आंगनवाड़ी केंद्र बनवा दिया जाएं जिससे मोहल्लेवासियों का भला हो एवं मेरी आत्मा को शांति मिले ।

उन्होंने बताया कि लगभग 1 माह पूर्व मृतिका की तबीयत ज्यादा खराब हुई जिसके कारण वह बोलने में सक्षम नहीं थी उक्त वहां किराया में रहने वाले सुभाष यादव एवं रिंकू यादव मृतिका के मकान पर जबरन अपना कब्जा जमा लिये और मुझे एवं मोहल्लेवासियों को उनके परिवार के सदस्यों द्वारा मिलने नहीं दिया जाता था सभी मोहल्लेवासियों को पता था कि मृतिका कभी भी अपने जीवन काल में उनसे लगाव नहीं रखती थी वर्तमान में कब्जे की नीयत से दोनों उस घर पर अपना कब्जा जबरन जमाया हुआ है ।

इस संबंध को लेकर स्वयं और मोहल्लेवासियों ने थाने में भी शिकायत दर्ज करा कर न्याय की गुहार लगाई है 9 अगस्त 2021 को स्वर्गीय विमला श्रीवास का निधन हो गया उसी वक्त परिवार के सदस्यों द्वारा बीमारी का बहाना बनाकर एक एंबुलेंस बुलवाकर गुपचुप तरीके से उसका अंतिम संस्कार बाहर ही करवा दिया गया ना ही वार्ड पार्षद और मोहल्लेवासियों को इसकी जानकारी है ।

ऊर्जाधानी भूविस्थापित संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ठाकुर पीड़ितों के समर्थन में आए और कहा कि इस विषय को लेकर कटघोरा के नायब तहसीलदार को लिखित पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है तथा आग्रह किया गया कि इस संबंध में उचित जांच कर जबरन मकान को कब्जा करने वाले दोषियों पर विधिसम्मत कार्यवाही किया जाए तथा बुजुर्ग मृतिका महिला की अंतिम इच्छा को ध्यान में रखते हुए उक्त स्थल को सार्वजनिक भवन या आंगनवाड़ी केंद्र के रूप में विकसित कर उनके नाम पर नामकरण करके मोहल्लेवासियों की जनहितों के कार्यों में उपयोग होनी चाहिए साथ ही साथ उक्त स्थल के निराकरण तक उक्त स्थल के नाम पर किसी भी प्रकार के कोई दस्तावेज जारी नहीं किया जाए पहले स्थल की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्यवाही करने के उपरांत ही स्वर्गीय विमला श्रीवास की अंतिम इच्छा और मोहल्लेवासियों को न्याय मिल सके ।

ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति
कोरबा छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *