मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर देवेंद्र नगर चौक में राहगीरों को समर्थकों ने बांटे फल

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर देवेंद्र नगर चौक में राहगीरों को समर्थकों ने बांटे फल
रायपुर-छत्तीसगढ़ प्रदेश के लोकप्रिय विकास पुरूष मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के जन्मदिन के अवसर पर समर्थको ने उनकी दीर्घायु की कामना करते हुये देवेंद्र नगर चौराहे पर आम राहगीरों को मीठे फल व मास्क का वितरण किया ।
उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुये संयुक्त महामंत्री शहर जिला कांग्रेस के सत्तु सिंह ने कहां की भूपेश बघेल जी निश्चित रूप से माटीपुत्र हैं जिन्होंने राज्य की विकास में कोई कसर नहीं छोड़ा है उनके मुख्यमंत्री बनते ही छत्तीसगढ़ निरंतर प्रगति की ओर बढ़ रहा हैं।अजा अध्यक्ष संजय सोनी ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई देते हुये उनकी स्वस्थ व लंबी उम्र की कामना किया।
कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में कंवलजीत जुनेजा पार्षद अमितेष भारद्वाज की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम में गुलाब माखीजा,विम्पी चावला, राकेश वाकड़े, कृष्णा राव ,कीमत दीप सुनील नाग सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *