आम आदमी पार्टी की प्रेसवार्ता जगदलपुर के पत्रकार भवन में सपन्न


दिनाँक 21/08/2021
आम आदमी पार्टी बस्तर,छत्तीसगढ़

आम आदमी पार्टी की प्रेसवार्ता जगदलपुर के पत्रकार भवन में सपन्न

बच्चो के हक पर डांका डाला कांग्रेसियों ने होगा प्रचंड आंदोलन-आशुतोष पांडे

लोकनिर्माण विभाग के उच्चाधिकारी के खिलाफ FIR की मांग

आम आदमी पार्टी प्रदेश सह संयोजक आशुतोष पांडे ने जगदलपुर में पत्रवार्ता को संबोधित किया और कहा कि लगातार एक महीने से कांग्रेस के द्वारा जिला कार्यालय राजीव भवन से लगा हुआ बच्चों का पार्क विवेकानंद पार्क की जमीन पर कब्जा कर कांग्रेसियों के लिए पार्किंग स्थल बनाये जाने का विरोध आम आदमी पार्टी बस्तर इकाई द्वारा किया जा रहा है ।कल कांग्रेस भवन के अवैध कब्जे पर निर्माण किये गए पार्किंग स्थल का उद्घाटन होना था।जिसका विरोध शांति पूर्ण ढंग से आम आदमी पार्टी विरोध करना चाहती थी।जिसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर कर रही थी।भूपेश सरकार के पुलिस ने दमन कारी नीति अपनाते हुए जिला अध्यक्षा को गिरफ्तार कर तीन घंटे थाने में बिठा कर रखा जिसकी हम घोर निंदा करते हैं ।

आगे आशुतोष पांडे ने कांग्रेस को आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस भवन से लगे हुए बच्चों के पार्क पर अवैध कब्जा के आशंका से निगम आयुक्त को लगातार ज्ञापन और पत्राचार के माध्यम से सूचित किया गया और जांच की मांग की गई ।आम आदमी पार्टी द्वारा नजूल से रिकॉर्ड निकालने पर लोक निर्माण विभाग की शासकीय जमीन पर कब्जे की बात सामने आई।इस पर कार्यवाही हेतु लोक निर्माण विभाग को भी ज्ञापन देते हुए कार्यवाही की मांग की गया।यंहा तक इस मामले में बस्तर कलेक्टर रजत बंशल जी को भी सूचना ज्ञापन दिया गया ।लेकिन फिर भी एक महीने से कोई कार्यवाही नही किया जाना सत्ता के मनमानी रवैया को दर्शाता है।
निगम में क्षेत्र में लगातार अवैध कब्जे को लेकर माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने और बस्तर कलेक्टर ने निर्देश जारी किए और लगातार अवैध कब्जे पर कार्यवाही भी हो रही है जो ये भूपेश बघेल की ढोंग मात्र है ।अगर इनके नियम सही है तो पहले अपने जिला कार्यालय के अवैध कब्जे को हटाए फिर बात करे। । अपने सरकार के नियमो की धज्जीया खुद कांग्रेसी नेता उड़ा रहे हैं इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी कांग्रेस के खिलाफ कर मोर्चे पर खिलाफत करेगी।इस मामले के लेकर आम आदमी पार्टी संभाग स्तरीय उग्र आंदोलन 25 को करेगी।प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ट समीर खान,जिला अध्यक्ष तरुणा साबे बेदरकर, सोशल मीडिया अध्यक्ष गितेश सिंघाड़े,सोशल मीडिया सचिव अंकित राठौर,पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नवनीत सराठे ब्लॉक अध्यक्ष धर्मवीर दुबे आदि कार्यकर्ता सामिल थे।

आप मीडिया सेल
जिला बस्तर,छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *