विद्युत विभाग के लापरवाही के कारण ग्राम मड़वाढ़ोढा का किसान आया 11 kv लाईन के चपेट में जवाहर सिंह कंवर

विद्युत विभाग के लापरवाही के कारण ग्राम मड़वाढ़ोढा का किसान आया 11 kv लाईन के चपेट में

बुरी तरह झुलसा किसान कटघोरा अस्पताल में चल रहा है इलाज
किसान सभा के जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह कंवर अस्पताल पहुंच कर किसान और परिजनों से मिलकर किसान की स्थिति और इलाज की जानकारी ली
किसान सभा सोमवार को बिजली के चपेट में आए किसान को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर विद्युत विभाग को ज्ञापन सौंपेंगे।

ग्राम मड़वाढ़ोढा के किसान हरदयाल सिंह कंवर सुबह अपने खेत को देखने जा रहा था उसी समय बिजली तार काफी नीचे होने के कारण किसान 11 kv तार के चपेट में आ गया और बुरी तरह कई जगह झुलस गया जिसे ग्रामीणों की मदद से वहाँ से हटाया गया और 112 कि मदद से कटघोरा अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसका इलाज कटघोरा अस्पताल में चल रहा है।
विद्युत विभाग की लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है अगर विद्युत विभाग जल्द ग्राम मड़वाढ़ोढा के लाईन को पूर्ण रूप से ठीक नहीं करेगा और विद्युत विभाग के लापरवाही का शिकार हुए किसान को जल्द उचित मुआवजा नहीं देने पर ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *