रायपुर,स्वैच्छिक रक्त दान शिविर आशीर्वाद हॉस्पिटल में सम्मिलित हुई धरसींवा विधायक,अनिता योगेंद्र शर्मा,रक्तदान करने वालों को प्रशस्तिपत्र देकर की सम्मानित

रायपुर,स्वैच्छिक रक्त दान शिविर आशीर्वाद हॉस्पिटल में सम्मिलित हुई धरसींवा विधायक,अनिता योगेंद्र शर्मा,रक्तदान करने वालों को प्रशस्तिपत्र देकर की सम्मानित,

रायपुर के खरोरा आशीर्वाद हॉस्पिटल एवं रिम्स मेडिकल ( रिम्स मेडिकल कॉलेज की शाखा ) द्वारा नि: शुल्क डॉक्टरों द्वारा जांच नि: शुल्क चिकित्सक परामर्श नि: शुल्क खून जांच नि: शुल्क दवा वितरण स्वैच्छिक रक्त दान शिविर सिकलिंग, थैलेसिमिया, गर्भवती माताओं के लिए यह रक्तदान शिविर का आयोजन आशीर्वाद हॉस्पिटल खरोरा में किया गया था जिसमें धरसींवा विधायक – अनिता योगेंद्र शर्मा ने फीता काटकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया । इस अवसर पर विधायक श्रीमती शर्मा ने स्वयं का चेक अप भी करवाया साथ ही जिन लोगो ने रक्तदान किया उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। इससे पहले आशिर्वाद हास्पीटल की ओर से अनुराग दुबे एवं रिम्स हास्पिटल के डाक्टरों ने विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा का स्वागत किया!कार्यक्रम में रविंदर बबलू भाटिया -प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस छ. ग, पन्ना देवांगन उपाध्यक्ष न.पं.खरोरा,श्रीमति अबिका बंछोर -खरोरा एल्डर मैन,राजा भाटिया,सोनू साहू – ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस खरोरा, डागेश्वर जोशी -मीडिया प्रभारी धरसींवा विधानसभा व समस्त हॉस्पिटल स्टाफ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *