शहीद हेमुकल्याणी वार्ड में विकास की सौगात स्वागत द्वार व पेबर कार्य का जुनेजा ने किया भूमिपूजन

शहीद हेमुकल्याणी वार्ड में विकास की सौगात स्वागत द्वार व पेबर कार्य का जुनेजा ने किया भूमिपूजन
रायपुर-रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के नगर निगम जोन 2 शहीद हेमुकल्याणी वार्ड में विकास कार्य में एक कदम आगे बढ़ते हुये नये आयाम स्थापित करते विधायक श्री कुलदीप जुनेजा ने स्वागत द्वार एवं सड़क किनारे पेबर वर्क सहित डिवाइडर में टीयूबलर लाईट लगाने लगभग 45.00लाख रुपये के निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर भूमिपूजन किया।श्री जुनेजा ने उक्त जानकारी देते हुये कहा कि देवेंद्र नगर जैन समाज के द्वारा विगत दिनों से स्वागत द्वार की मांग व आसपास सड़कों पर पेबर कार्य का आग्रह किया था।जिसे तत्काल स्वीकृति प्रदान कर निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।कार्यक्रम में वार्ड पार्षद जोन अध्यक्ष श्री बंटी होरा,विनय मिश्रा,उत्तम चंद गांधी, विजय मालू, राजेन्द्र जैन, मनोज राठी, पंकज सुराना, संजय सोनी,संजय सिंह, सेवक यादव, दीपक सेन, अरुण, चिंतामणि,राकेश वाकड़े सहित निगम के अधिकारी गण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *