केंद्र सरकार के दबाव में राहुल गांधी के ट्विटर पर प्रतिबंध लगाया गया-राजेन्द्र बंजारे कांग्रेस प्रदेश सचिव
छत्तीसगढ़ प्रदेश काँग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवम पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे ने राहुल गांधी के ट्विटर अकाउंट पर प्रतिबंध लगाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कहि न कही ट्विटर पर केंद्र सरकार के दबाव में काम करने और ‘भगवा रंग’ में रंगने की कोशिश की जा रही है।
यह केवल अकाउंट को बैन करने का मामला नहीं है। यह एक राष्ट्रीय दल के विचारों को उसके समर्थकों तक पहुंचने से रोकने का मामला है। इससे भी आगे बढ़कर यह केंद्र सरकार की विफलताओं के विरोध में उठने वाली किसी भी आवाज को दबाने और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रतता को रोकने की कोशिश करने का मामला है। कांग्रेस पार्टी इसका हर स्तर पर विरोध करेगी।
पूर्व जनपद अध्यक्ष राजेन्द्र बंजारे ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने देश के हर मीडिया संस्थान पर दबाव बना रखा है, विपक्ष की आवाज को लोगों तक पहुंचने नहीं दिया जा रहा है, अघोषित आपातकाल लगाकर सरकार केवल अपनी मनमानी कर रही है। ऐसे समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स विपक्ष के लिए एक मजबूत माध्यम बनकर उभरे हैं, जिसके माध्यम से बिना तोड़-मरोड़ के हमारी बात हमारे लोगों तक और देश की जनता तक पहुंच रही थी, लेकिन सरकार अब अप्रत्यक्ष नियंत्रण कर इस पर भी अपनी मनमानी करना चाहती है।भारत के स्वतंत्रता दिवस से ठीक तीन दिन पहले उनकी अभिव्यक्ति की आजादी छीनी जा रही है और उन्हें चुप कराने का प्रयास किया जा रहा है ।
प्रदेश काँग्रेस सचिव राजेन्द्र बंजारे ने पूछा कि टि्वटर इंडिया और भारत का संविधान लोकतंत्र में क्या इतना कमजोर हो गया है कि अभिव्यक्ति की आजादी का अधिकार छीन लिया जा रहा है? टि्वटर ने ऐसा केंद्र के दवाब में किया है क्योंकि वह राहुल गांधी से डर गई है।’ जब से भाजपा केंद्र में सत्ता में आई है तब से विपक्ष की आवाज दबाई जा रही है,वह हर उस स्रोत को बंद करने पर आमादा है जहां से विपक्ष की आवाज जनता तक पहुंच सके।

