शीतला माता तालाब बीरगांव व सरोरा के तालाब के सौन्दर्यीकरण कार्य का हुआ भूमिपूजन
रायपुर। रायपुर ग्रामीण विधानसभा के अन्तर्गत शीतला माता तालाब बीरगांव व सरोरा के तालाब के सौन्दर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन जिला सहकारी बैंक रायपुर के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने किया। शीतला माता तालाब के सौन्दर्यीकरण हेतु 40 लाख एवं शीतला तालाब सरोरा हेतु 40 लाख रुपए के कार्य विधायक सत्यनारायण शर्मा के प्रयास से स्वीकृत हुए है। तालाब में गार्डन, पचरी निर्माण व विद्युत सज्जा का कार्य कर, तालाब का सौन्दर्यीकरण व संरक्षण किया जाएगा।
सरोवर हमारी धरोहर, प्रदेश सरकार कर रही है धरोहरों का संरक्षण-पंकज शर्मा
जिला सहकारी बैंक रायपुर के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने कहा सरोवर हमारी धरोहर है, प्रदेश सरकार धरोहरों का संरक्षण कर रही है। सौन्दर्यीकरण से तालाबों को नया स्वरूप मिलेगा और इनका संरक्षण भी होगा। पर्यावरण प्रदूषण कम करने व भूजल स्तर बढ़ाने में सहायता होगी। दूरदर्शी सोच के साथ प्रदेश भर में विकास कार्य किये जा रहे हैं। कार्यक्रम मैं प्रमुख रुप से नंदलाल देवागन , योगेंद्र सोलकी , राजा राम देवागन , चीत्ररेखा बंजारे ,बैसाखु सागर , गोल्डी, रितेश सिंह, पुखराज ,उबारन बंजारे ,लखन साहु,बाबुलाल कुर्रे , सतीश सिंह , छबि धीवर , तारनी वर्मा,सतोषं साहु , प्रीत साहु, कोमल वर्मा , निहाल, चंदन ,रोशन यादव, नंदु चंद्रकर ,ईश्वर बंजारे एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे


