रायपुर जिला NSUI ने घेरा रविशंकर विश्विद्यालय, 48 घंटे में मांग पूरी नही होने पर तालाबंदी करने की दी चेतावनी

रायपुर जिला NSUI ने घेरा रविशंकर विश्विद्यालय, 48 घंटे में मांग पूरी नही होने पर तालाबंदी करने की दी चेतावनी

रायपुर,11 अगस्त 2021। राजधानी रायपुर में NSUI के जिलाध्यक्ष अमित शर्मा के निर्देशानुसार NSUI छात्रनेताओं के द्वारा पंडित रविशंकर शुक्ल विश्विद्यालय का घेराव किया गया जिसमे छात्र नेताओं ने बताया की प्रदेश के लगभग सारे विश्विद्यालयों में जहाँ परीक्षा की समय सारिणी घोषित करने के साथ ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है वही रविशंकर शुक्ल विश्विद्यालय BBA , MA,MSC,BALLB,LLB के समय सारिणी घोषित करने के साथ परीक्षा ऑफलाइन मोड़ पर कर रहा है।

जिला महासचिव हरिओम तिवारी ने बताया कि इसके विरोध में आज NSUI द्वारा विश्विद्यालय प्रशाशन के आदेश के खिलाफ घेराव करके अपना विरोध दर्ज कराया और 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया,अगर 48 घंटे में ऑनलाइन परीक्षा की घोषणा नही की तो रायपुर जिला NSUI विश्वविद्यालय में ताला बंदी करेगी जिसके जिम्मेदार खुद विश्विद्यालय प्रशाशन होगा। इस कार्यक्रम में जिला महासचिव तिवारी के साथ जिला महासचिव निखिल वंजारी , प्रशांत गोस्वामी , जिला सचिव कुणाल दुबे भूपेश वर्मा ,महताब हुसैन , वैभव , सम्मित , अतुल , गावेश साहू ,शेख इमरान , शुभांशु ,अंकित शर्मा , राकेश साहू ,प्रशांत ,अनिमेष,रिक्की , गोल्डी,सुनील एवं बड़ी संख्या में NSUI छात्रनेता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *