विश्व आदिवासी दिवस बूढ़ा देव व आदिवासी गौरवो की पूजा अर्चना कर हर्षोउल्लास व विभिन्न कार्यक्रमों के साथ मनाया गया – हरि शंकर बांसवार सर्व कंडरा आदिवासी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हरि शंकर बांसवार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी बताया कि आज 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आज समाज के आराध्य देव गढ़िया देव , सोनई-रूपई माता , कंडरा राजा धरम देव , संत सुपल भगत और हमारी कुल देवी माँ शितला तथा बूढ़ा देव जी का पूजा अर्चना सभी के द्वारा किया गया । ततपश्चात सर्व आदिवासी समाज से आये विभिन्न जिलों के सगाजनो का वक्तव्य हुआ और सर्व आदिवासी समाज का विकास उत्थान और कानून में जो आदिवासी समाज को अधिकार मिला है उसे वास्तविकता में सगाजनों को मिले ऐसा प्रयास किया जाना चाहिए और हम सब सदैव तत्पर हैं और आगे भी रहेंगे । तदुपरान्त बाहर से आये हमारे आदिवासी बहनों के द्वारा भिन्न भिन्न संस्कृति पे आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ । सर्व कंडरा आदिवासी महासभा के द्वारा बूढ़ा देव जी की पूजा पश्चात शहीद वीरनारायण सिंह जी की शहादत स्थल जय स्तंभ चौक में शहीद वीरनारायण सिंह जी की शहादत भूमि पुष्पहार पूजा अर्चना दिया धूप अगरबत्तियां जलाकर जय घोष किया गया कि ….. जय गढ़िया देव 💐जय बूढ़ा देव 💐 शहीद वीरनारायण सिंह अमर रहे अमर रहे💐 उसके बाद सर्व समाज को उनके मौलिक अधिकार व संविधान रचियता डॉ भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण व पूजा अर्चना किया गया इस जय घोष के साथ …….. डॉ भीमराव अंबेडकर अमर रहे अमर रहे 💐 जय जय जय जय भीम जय भीम जय भीम 💐 उसके बाद आदिवासी गौरव महारानी दुर्गावती जी की मूर्ति पर माल्यापर्ण कर पूजा अर्चना किया गया इस जय घोष के साथ ……. महारानी दुर्गावती अमर रहे अमर रहे 💐 जय गढिया देव 💐जय आदिवासी कंडरा राजा धरम देव जी की जय 🙏और इसी स्थान पर विश्व आदिवासी दिवस की सभी सगाजनों को बधाई शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की समापन हुआ। 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में सर्व कंडरा आदिवासी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष हरि शंकर बांसवार व सर्व आदिवासी समाज के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनु नेताम व रायपुर जिला अध्यक्ष संतराम ध्रुव दीदी बबिता तिर्की व डॉ सिंग जी , निलाधर मौर्य , विक्की बंसोर , नागेश्वर कंडरा आदि सैकड़ों सगाजनों की उपस्थिति में विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया। जय जोहार जय गढ़िया देव जय आदिवासी जय आदिवासी जय प्रकृति 💐जय जय बूढ़ा देव की 🙏 हरि शंकर बांसवार प्रदेश अध्यक्ष सर्व कंडरा आदिवासी महासभा छत्तीसगढ़ राज्य मो. 70008 – 26978 94079 – 66256